'आषाढ़ का एक दिन' का मंचन
समीर कुमार पाण्डेय की एक रपट *********************** आज बापू भवन बलिया में लगातार जोरदार बारिश के बावजूद संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ जनार्दन राय जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके प्रथम सत्र में संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी की अगुआई में 'संकल्प' द्वारा जनपद के साहित्य कला प्रेमियों की उपस्थिति में साहित्य जगत के प्रख्यात कवि अनहद पत्रिका के सम्पादक, 'मोछू नेटुआ' जैसी महत्वपूर्ण कविता के प्रणेता संतोष चतुर्वेदी, अपनी देसज भाषा के शब्दों से चकित कर देने वाले कहानी लेखक असित मिश्र और अद्भुत रंगकर्मी अमित पाण्डेय को संकल्प सम्मान-2017 से सम्मानित किया गया। यह क्षण बलिया जैसे छोटे शहर के नगरवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मोहन राकेश कृत नाटक 'आषाढ़ का एक दिन' का सफल मंचन आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में किया गया। 'आषाढ़ का एक दिन' (सन् 1958) नाटककार मोहन राकेश द्वारा रचित हिंदी के आधुनिक युग का प्रथम नाटक कहा जाता है।...

Comments
Post a Comment