विमलेंदु जी द्वारा जीवन क्या जिया और क्या खूब जम द्वारा नामवर जी के जन्मदिन पर नायाब और महत्वपूर्ण आलेख..... सलूक जिससे किया मैने आशिकाना किया =========================== 28 जुलाई को नामवर सिंह जब नब्बे साल के हुए तो उनके विरोधी उन्हें चुका हुआ मानकर उत्साह के अतिरेक में थे. उनके जन्मदिन पर इन्दिरा गाँधी कलाकेन्द्र, दिल्ली में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह और संस्कृति मंत्री महेश वर्मा भी शामिल हुए. नामवर विरोधी कई दिन पहले से अफवाह उड़ा रहे थे कि नामवर संघी हो गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभियान चला कर लोगों को भ्रमित किया. नामवर की छवि और निष्ठा पर यथाशक्ति प्रहार किए गए. लेकिन नामवर तो नामवर ही ठहरे ! सरकार से मुखातिब होकर कह आए कि समालोचक सरकार और सत्ता का प्रतिपक्ष होता है. और यह भी प्रकट कर दिया कि वे अभी दस साल और जीना चाहते हैं ताकि कुछ लोगों की छाती पर मूँग दल सकें. तो लीजिए श्रोताओं को मुग्ध करते, विरोधियों को चित...